ग्राम विकास समिति घूमना एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना गाँव के समग्र विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है। हमारा विश्वास है कि जब गाँव सशक्त होंगे, तभी देश सशक्त बनेगा।
हम शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और कृषि उन्नति जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रहे हैं। समिति का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण लोगों को जागरूक करना, उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी देना और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से गाँव में सकारात्मक बदलाव लाना है।
